Mahakaushal Times

Dindori News : छात्राओं के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

Dindori News : छात्राओं के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

Dindori News : डिंडोरी। अमरपुर क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक शाला के शिक्षक प्रशांत साहू पर छात्राओं को मोबाइल पर अनुचित संदेश भेजने और परीक्षा में कम नंबर देने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित छात्राएं हिम्मत दिखाते हुए उपसरपंच और शिक्षिका के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के कार्यालय पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

प्रशांत साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Dindori News)

SP ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और शिकायत जनजातीय कार्य विभाग को भेजी। विभाग ने बिना देरी किए सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव के आदेश पर शिक्षक प्रशांत साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्हें करंजिया विकासखंड शिक्षा कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। विभागीय जांच के लिए विद्यालय प्राचार्य को जांच अधिकारी बनाया गया है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने छात्राओं के बयानों के आधार पर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट और IT एक्ट की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं छात्रा (Dindori News)

घटना के बाद अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने इसे छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं ने कहा कि वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं और आखिरकार हिम्मत जुटाकर शिकायत करने पहुंचीं।

प्रशासन ने छात्राओं को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया है और विद्यालय में निष्पक्ष माहौल बनाए रखने का वादा किया है। अभिभावकों ने पीड़ित छात्राओं के साहस को सराहा और कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से अन्य शिक्षक भी सबक लेंगे।
यदि आरोप सिद्ध हुए तो शिक्षक पर नौकरी से बर्खास्तगी सहित कानूनी सजा हो सकती है। फिलहाल जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर