Mahakaushal Times

Babri Masjid Controversy : बाबरी मस्जिद विवाद में IAS नियाज खान की एंट्री

Babri Masjid Controversy : बाबरी मस्जिद विवाद में IAS नियाज खान की एंट्री

Babri Masjid controversy : पश्चिम बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ के नामकरण को लेकर उठे विवाद में IAS अधिकारी नियाज खान ने अपनी टिप्पणी दी है। नियाज खान अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक मस्जिद का नाम बाबरी रखने पर इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए IAS नियाज खान ने लिखा कि यह एक “न्यूसेंस” है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाबर एक आक्रमणकारी था, और उसके नाम पर मस्जिद का निर्माण करना हिंदुओं का अपमान है।

भाईचारा बनाए रखने की अपील (Babri Masjid controversy)

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि ऐसा कदम “देश के फिजा को खराब करेगा।” उन्होंने अपने मजहब के लोगों से अपील की कि उन्हें कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हों। उन्होंने सुझाव दिया, “मस्जिद का कोई और नाम रख लिया जाए।

क्या है ‘बाबरी मस्जिद’ नामकरण विवाद? (Babri Masjid controversy)

यह विवाद तब शुरू हुआ जब टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक नई मस्जिद की नींव रखी और उसका नाम बाबरी रखा। मस्जिद के निर्माण के लिए लोगों ने ईंटें लाईं और चंदा भी इकट्ठा किया गया।

शनिवार (6 दिसंबर) को मुस्लिम धर्मगुरुओं और अन्य लोगों ने इस मस्जिद के लिए प्रार्थना भी की। मस्जिद का नाम ‘बाबरी’ रखे जाने पर ही विवाद शुरू हुआ।

अयोध्या बाबरी मस्जिद विवाद का संदर्भ (Babri Masjid controversy)

यह नाम 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में ढहाए गए बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे से जुड़ा है। हिंदू-मुस्लिम पक्षकारों के बीच इस मामले में लंबे समय तक इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई चली। सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को अपने ऐतिहासिक फैसले में विवादित भूमि पर रामलला जन्मभूमि के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद 2.77 एकड़ जमीन पर राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए अदालत ने अयोध्या से 25 किमी दूर 5 एकड़ जमीन आवंटित की, जिस पर अभी तक कोई काम शुरू नहीं हो सका है।

कौन हैं IAS नियाज खान?

नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। वह मध्य प्रदेश राज्य सेवा (MPPSC) के प्रशासनिक अधिकारी थे और साल 2015 में प्रमोट होकर IAS बने। वह अब तक 10 उपन्यास लिख चुके हैं। उनका 10वां उपन्यास ‘ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट-2’ था। उनके एक उपन्यास पर एक वेब सीरीज भी बन चुकी है। नियाज खान अपने विवादित और बेबाक बयानों के कारण अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। वर्तमान में, वह मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में तैनात हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर