Mahakaushal Tines

पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़े बोल – मुस्लिमों के साथ साथ नेहरू पर सियासी टिप्पणी

Sadhvi Pragya Thakur

Sadhvi Pragya Thakur : मध्यप्रदेश। भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अपने बयानों के कारण लगातार सुर्ख़ियों में रहने वालीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इस बार मुस्लिमों के साथ साथ नेहरू और गांधी पर सियासी टिप्पणी की है। उनके इस बयान के बाद काँग्रेस भाजपा का विरोध – प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि, हमें आजादी बिना ढाल के मिली। ऐसे व्यक्ति को पहला पीएम बनाया गवाया जो न तो वोट से जीता था न देश के मन को जीता। उसने देश के लिए कोई सेवा नहीं की। ऐसे व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनाया जो अपने कपड़े धुलने के लिए विदेश भेजा करता था। अंगेजों की चाटुकारिता करके विदेशी महिलाओं के सामने नतमस्तक हुआ करता था।

साध्वी प्रगरा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने यह तक कह दिया कि, कभी किसी मुस्लिम की बहन मत बनो। वो बहन बनाकर छल करते हैं। हमें संकल्प करना है कि, हमारे घर में कोई विधर्मी हमारे घर में काम करने न आए। विधर्मी अगर प्रसाद बेचते नजर आएं तो उनको ठुकरा दो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर