Mahakaushal Times

AI के गॉडफादर ने दी चेतावनी: इंसानों के लिए बढ़ता AI चलन बन सकता है खतरा

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग इसे सिर्फ असिस्टेंट की तरह नहींबल्कि भावनात्मक रूप से भी भरोसा करने लगे हैं। इस तेजी से बढ़ते AI के इस्तेमाल को लेकर इसके गॉडफादर कहे जाने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट जेफ्री हिंटन ने गंभीर चेतावनी दी है।

हिंटन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने खुद AI के विकास में अपना जीवन समर्पित कियालेकिन अब यह तकनीक खतरनाक रूप ले सकती है और दुनिया इसके बढ़ते खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही। उनके मुताबिक AI बड़े पैमाने पर नौकरियों को प्रभावित कर सकता हैसमाज में अशांति पैदा कर सकता है और अंततः इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान बन जाएगा।

हिंटन ने बताया कि रिसर्चर्स अब इंसानों से अधिक बुद्धिमान मशीनें बनाने के करीब हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 20 सालों में AI इंसानी बुद्धिमत्ता को पार कर सकता है। एक बार ऐसा होने के बाद इन सिस्टम्स को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल हो सकता है।

हालांकि अपनी चिंताओं के बावजूद हिंटन अभी भी AI के सकारात्मक इस्तेमाल के लिए आशावादी हैं। उन्होंने कहा कि AI शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला सकता है। हिंटन ने जोर देकर कहा कि अगर AI को सही तरीके से विकसित नहीं किया गयातो यह इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर