नई दिल्ली । घूमने फिरने का शौक भला किसे नहीं होता है। हर कोई जैसे ही मौका पाता है, वो बैग उठाकर निकल पड़ता है। किसी को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है तो कोई बीच पर सुकून भरे पल बिताने जाता है। घूमने से मन को शांति मिलती है। हमारे यहां भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां का नजारा देखने लायक होता है। वहीं जिन लोगों को एडवेंचर पसंद होता है, वो ट्रेकिंग जरूर करते हैं।
जब भी बात भारत की सबसे खूबसूरत चोटियों की बात आती है तो लोगों के मन में केवल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का ही ख्याल आता है। ये दोनों राज्य वाकई में बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसी चोटियों के बारे में बता रहे हैं जहां की ट्रेकिंगआपको एक बार जरूर करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर जीते जी आपको स्वर्ग के दर्शन करने हैं तो यहां जरूर जाएं। आइए जानते हैं-
कलसूबाई पीक, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की खूबसूरती से तो हम सभी वाकिफ हैं। नासिक जिले में स्थित कलसूबाई पीक दुनिया के सबसे खूबसूरत पीक में से एक है। ये लगभग 5400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी ट्रेकिंग बरी के बेस गांव से शुरू होती है, जहां जाने के लिए लोहे की सीढ़ियां, एडवेंचर ट्रेक करके पहुंचा जा सकता है। जब आप इसकी पीक पर पहुंचेंगी तो वहां पर आपको दिल थाम देने वाले नजारे देखने को मिलेंगे। यहां जाने में आपको भले ही कठिनाइयों का सामना करना पड़े, लेकिन यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।
नेत्रावती पीक, कर्नाटक
ये पीक भी कर्नाटक राज्य की सबसे खूबसूरत चोटी है। चोटी तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 6 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी पड़ेगी। इस दौरान आपको पहाड़ाें पर हरे भरे नजारे देखने को मिलेंगे। जब आप इसके टॉप पर पहुंचेंगी तो आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।
कुलकुमलाई पीक, तमिलनाडु
कुलकुमलाई पीक, तमिलनाडु
ये पीक भले ही तमिलनाडु में है, लेकिन इसकी ट्रेकिंग की शुरुआत इडुक्कि जिले से होती है। यहां का सानराइज देखने लायक होता है। ऐसे में अगर आप सूर्योदय का खूबसूरत नजारा देखना चाहती हैं तो सुबह 3 बजे आपको निकलना पड़ेगा।
तो अगर आप भी एडवेंचर लवर हैं, तो भारत के ये Hidden Peaks आपको जरूर एक्सप्लोर करने चाहिए। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।