Mahakaushal Times

Hookah Controversy : “मैं और MS Dhoni बैठकर हुक्का पीएंगे” – विवाद के इरफान पठान का मजेदार जवाब

MS Dhoni Irfan Pathan Hookah Controversy

MS Dhoni Irfan Pathan Hookah Controversy : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां अक्सर पुरानी बातें सामने आ जाती हैं और वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही एक पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है और विवादों का पिटारा खोल दिया है। पांच साल पुराने इस वीडियो में, इरफान पठान भारतीय टीम से बाहर होने के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पठान ने आखिरी बार 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था, हालांकि उन्होंने अपने आखिरी वनडे मैच में पांच विकेट लिए थे। वीडियो में, इरफान ने खुलासा किया कि मीडिया में यह सुनने के बाद कि कप्तान उनकी गेंदबाज़ी से खुश नहीं हैं, उन्होंने धोनी से अपने प्रदर्शन के बारे में बात की थी।

“हां, मैंने उनसे पूछा था। 2008 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान, माही भाई का बयान मीडिया में आया कि इरफान अच्छी गेंदबाज़ी नहीं कर रहे थे। मुझे लगा कि मैंने पूरी सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की है, इसलिए मैंने जाकर माही भाई से इस बारे में पूछा। कभी-कभी मीडिया में बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, इसलिए मैं स्पष्टीकरण देना चाहता था। माही भाई ने कहा, ‘नहीं इरफान, ऐसा कुछ नहीं है। सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है।’ जब आपको ऐसा जवाब मिलता है, तो आप उस पर विश्वास करते हैं और जो कर सकते हैं, करते हैं। अगर आप उसके बाद भी बार-बार स्पष्टीकरण मांगते रहेंगे, तो आप अपने आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाते हैं,” पठान ने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि, “मुझे किसी के कमरे में हुक्का लगाने या बेवजह बात करने की आदत नहीं है। सब जानते हैं। कभी-कभी, न बोलना ही बेहतर होता है। एक क्रिकेटर का काम मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना होता है, और मैंने इसी पर ध्यान केंद्रित किया।”

उनके बयान का “हुक्का” वाला हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और कई यूजर्स ने कहा कि पठान अप्रत्यक्ष रूप से धोनी की ओर इशारा कर रहे थे।

गुरुवार को, मोहम्मद शमी के साथ पठान की एक तस्वीर के नीचे, एक प्रशंसक ने एक्स पर पूछा कि, “पठान भाई, वो हुक्का का क्या हुआ?” तो पठान ने जवाब दिया – “मैं और एमएस धोनी साथ बैठकर पिएंगे ;)”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर