Mahakaushal Tines

IG इंटेलीजेंस डॉ. आशीष का फोन ढूंढने के लिए पुलिस ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, ऐसे मिले दोनों मोबाइल

IG इंटेलीजेंस डॉ. आशीष

मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल के सबसे हाई प्रोफाइल केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। IG इंटेलीजेंस डॉ. आशीष का फोन ढूंढ लिया गया है। इस केस को हल करने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, IG इंटेलीजेंस डॉ. आशीष के दो फोन बदमाशों ने उस समय लूट लिए थे जब वे अपनी पत्नी के साथ रात को वॉक कर रहे थे। इस मामले में दो बदमाशों की गिरफ्तार भी हुई है। इनमें से एक नबालिग है। एक अन्य नाबालिग आरोपी फरार है।

आरोपियों ने आईजी का फोन अपने घर में दो फ़ीट गहरे गड्ढे में छिपा रखा था। 3 सितम्बर को इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने अलग – अलग टीम बनाकर शहर के सैकड़ों को सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसके बाद मुखबिरों से भी जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर