Mahakaushal Times

Jabalpur-Nagpur Highway : जबलपुर – नागपुर हाईवे टोल प्लाजा पर बवाल, कार सवार युवकों ने कर्मचारियों को पीटा

Jabalpur-Nagpur Highway : जबलपुर - नागपुर हाईवे टोल प्लाजा पर बवाल

Jabalpur-Nagpur Highway : मध्यप्रदेश के जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बहोरीपार टोल प्लाजा (बरगी के पास) में शुक्रवार रात उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक कार में सवार कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। टोल शुल्क कटने के बाद, युवकों ने दबंगई दिखाते हुए कटे हुए पैसे वापस मांगे। टोल कर्मचारियों द्वारा मना करने पर युवकों ने न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।

क्या है पूरा मामला (Jabalpur-Nagpur Highway) ?

बरगी पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह घटना गुरुवार की है। निगरी टोल पर कार्यरत उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी अंकित सिंह राजपूत लेन क्रमांक 10 पर ड्यूटी पर थे, जबकि उनके साथी राम सिंह लेन क्रमांक 11 पर तैनात थे।

रात में, एक कार (नंबर: एमपी 20 सीएच 8399) लेन नंबर 11 पर आकर रुकी। नियमानुसार, जैसे ही कार का फास्टैग स्कैन हुआ, टोल शुल्क कट गया और बूम बैरियर ऊपर उठ गया। लेकिन, कार सवारों ने आगे बढ़ने के बजाय वहीं रुककर हंगामा करना शुरू कर दिया।

पैसे वापस मांगने पर की मारपीट

फास्टैग से टोल शुल्क कट जाने पर कार सवार युवक भड़क गए और टोल कर्मचारियों से ऑनलाइन कटे पैसे तुरंत वापस करने की मांग करने लगे। जब टोल कर्मियों ने नियम बताते हुए पैसे लौटाने से मना किया, तो युवकों ने विवाद बढ़ा दिया। देखते ही देखते उन्होंने टोल बूथ पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

सीसीटीवी में कैद वारदात, पांच आरोपितों पर केस (Jabalpur-Nagpur Highway)

टोल प्लाजा पर हुई यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे आरोपितों की पहचान हो सकी है। बरगी पुलिस ने टोल कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों राजा साहू, रूपेश साहू, पुष्पेंद्र साहू, नंदू तेकाम और अनुराग सेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर