Jabalpur News : जबलपुर। गुजरात के सूरत से 7 दिसंबर को गायब हुई 10 वर्षीय बच्ची कंचन देवी के अपहरण की जांच अब जबलपुर पहुंच गई है। खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस को शक है कि अज्ञात आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर ट्रेन से सूरत से भुसावल और फिर जबलपुर ले आया है। बच्ची की अंतिम लोकेशन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिली है।
कंचन सूरत के जीआईडीसी क्षेत्र में बर्फ फैक्ट्री के पास रहती थी। 7 दिसंबर को घर के बाहर खेलते वक्त वह अचानक गायब हो गई। सूरत पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। अब खुफिया शाखा से मिले इनपुट पर जबलपुर पुलिस हरकत में आ गई है।
जांच कहां तक पहुंची ? (Jabalpur News)
स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में बड़े स्तर पर तलाश की जा रही है। प्लेटफॉर्म-1 पर फोकस है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध ट्रेनों और यात्रियों की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी बच्ची को ट्रेन से ले जा रहा था। दोनों राज्यों की पुलिस समन्वय से काम कर रही है। बच्ची के परिजन बेहद चिंतित हैं। जल्द सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद है।