Jabalpur News : जबलपुर। मंगलवार दोपहर गौर तिराहे के पास एक सनसनीखेज हादसा हो गया। जबलपुर से गौर क्षेत्र जाने वाली मारुति वैन में अचानक आग लग गई। वैन अवैध रूप से घरेलू LPG सिलेंडर से संचालित हो रही थी। आग लगते ही वैन में सवार 4-5 लोग जान बचाने के लिए कूद गए।
घटना का पूरा ब्योरा (Jabalpur News)
गौर निवासी राजेश कुमार ने परिवार के साथ बरगी जाने के लिए वैन बुक की थी। थोड़ी दूर चलने के बाद अचानक वैन में धुआं निकला और देखते ही देखते आग भड़क गई। सवारियां चीखते हुए बाहर कूद गईं। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वैन पूरी तरह जल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सवारियां वैन से कूदती और आग भड़कती नजर आ रही हैं।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई (Jabalpur News)
सूचना मिलते ही गौर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हाइवे पर दोनों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया था, जिसे पुलिस ने क्लियर कराया।
पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अवैध गैस किट लगाने और खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि कई यात्री वैनें घरेलू सिलेंडर से चलाई जा रही हैं, जो बेहद खतरनाक है।