Jabalpur News : जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन पर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली घटना सामने आई है। मदनमहल निवासी देव शर्मा नामक युवक असिस्टेंट लोको पायलट की ड्रेस पहनकर लंबे समय से स्टेशन और रनिंग रूम में बेरोक-टोक घूम रहा था। वह फॉग डिवाइस और वॉकी-टॉकी लेकर इंजन के पास शंटर को निर्देश भी दे रहा था।
लॉबी स्टाफ भी उसकी ड्रेस देखकर बिना शक किए आवश्यक उपकरण इश्यू करता रहा। गुरुवार को शंटर को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सूचना मिलते ही RPF ने देव शर्मा को धर दबोचा। पूछताछ में वह फर्जी असिस्टेंट लोको पायलट निकला।
सुरक्षा पर बड़े सवाल (Jabalpur News)
– लंबे समय तक फर्जी व्यक्ति का रनिंग स्टाफ के साथ घूमना
– उपकरण इश्यू होने में कोई चेकिंग नहीं
– इंजन और ट्रेनों के पास पहुंच बनाना
RPF ने देव शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में उसके मकसद का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को शक है कि वह कोई बड़ी वारदात की फिराक में था या सिर्फ शौक के लिए ऐसा कर रहा था। घटना से रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।