Jabalpur News : जबलपुर। सेंट्रल जीएसटी विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की 7 स्क्रैप कारोबारी फर्मों पर एक साथ छापेमारी की। कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे के नेतृत्व में हुई इस रेड में फर्जी ट्रांजेक्शन और टैक्स चोरी का शक है।
किन फर्मों पर पड़ी रेड? (Jabalpur News)
– शमा स्टील
– केएनआर मेटल
– मदन ट्रेडर्स
– मानस इंटरप्राइजेज
– वर्धमान इंटरप्राइजेज
– सिल्वर स्टील इंडस्ट्री
– महावीर इंडस्ट्री
सभी फर्में स्क्रैप का कारोबार करती हैं। जांच में शमा फर्म्स ने फर्जी ट्रांजेक्शन कुबूल कर मौके पर ही 7 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। (Jabalpur News) बाकी फर्मों से दस्तावेज, लैपटॉप और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त कर लिए गए हैं। विभाग का कहना है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। वसूली और पेनाल्टी की कार्रवाई जल्द शुरू होगी। यह रेड प्रदेश में जीएसटी चोरी पर लगातार सख्ती का हिस्सा है। व्यापार जगत में हलचल मच गई है। जांच जारी है।