Mahakaushal Times

Jabalpur News : शहपुरा हाइवे पर मिली युवक की लाश की पहचान, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Jabalpur News : शहपुरा हाइवे पर मिली युवक की लाश की पहचान, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Jabalpur News : जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र में हाइवे पर तीन दिन पहले मिली युवक की लाश की पहचान मंडला निवासी अजय बारिया के रूप में हुई है। अजय 15 दिसंबर को पत्नी की डिलीवरी के लिए सिवनी के घंसौर स्थित ससुराल आया था। बुधवार को पत्नी ने मेडिकल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। लेकिन ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद के कारण अजय परेशान था।

परिजनों के अनुसार, ससुराल पहुंचते ही सास और अन्य सदस्यों से कहासुनी हुई। शुक्रवार को फिर विवाद बढ़ा और ससुराल पक्ष के लोगों ने अजय से गाली-गलौज की। परेशान होकर अजय घर वापस लौटने निकला, लेकिन मेडिकल से 35 किमी दूर शहपुरा हाइवे पर उसका शव मिला। कैसे पहुंचा, यह रहस्य बना हुआ है।

पुलिस को सूचना मिलते ही परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जो मौत के सही कारण बताएगी।

परिजनों का कहना है कि विवाद पुराना था और ससुराल वाले अजय को परेशान करते थे। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। मामला संदिग्ध मौत का है, लेकिन हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर