Jabalpur News : मध्यप्रदेश। संस्कारधानी जबलपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसके बारे में पढ़कर हर कोई हैरान है। यहां हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर और शादीशुदा टीचर के बीच अफेयर हो गया। इसके बाद दोनों के बीच बात शादी तक पहुंच गई। जब डॉक्टर ने टीचर को छोड़कर किसी अन्य लड़की से निकाह पढ़ लिया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।
टीचर का आरोप है कि, उसका बलात्कार किया गया और उसके साथ मारपीट भी की है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस सबसे तंग आकर टीचर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। टीचर द्वारा शिकायत किए जाने के बाद आरोपित गोहलपुर निवासी डा. एजाज अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। जिसके बाद से आरोपित फरार है।
35 वर्षीय महिला पेशे से टीचर है। उसके तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात डॉक्टर से हुई। धीरे – धीरे मुलाकात दोस्ती में बदल गई और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। महिला का कहना है कि, आरोपित ने उस अपनी पत्नी की तरह रखा। कुछ समय पहले डॉक्टर ने टीचर को उसके पहले पति के पास भेज दिया।
जब डॉक्टर ने किसी अन्य महिला से निकाह पढ़ लिया तो टीचर ने विरोध किया। उस समय डॉक्टर ने उसे दूसरी पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया लेकिन कुछ समय बाद बात पूरी तरह बंद कर दी। अब टीचर ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत की है।