Jabalpur News : जबलपुर। व्यस्त ISBT दीनदयाल चौक पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चालक पवन अहिरवार (उम्र करीब 35 वर्ष) की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी और पीड़ित के बीच सड़क पर विवाद होता दिख रहा है। इसके बाद आरोपी ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए और पवन मौके पर ही ढेर हो गया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि विवाद के दौरान आसपास से गुजर रहे कई लोग मूकदर्शक बने रहे। किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। हमला करने के बाद आरोपी आराम से मौके से फरार हो गया।
पवन अहिरवार मूल रूप से छतरपुर जिले के रहने वाले थे और ई-रिक्शा चलाकर परिवार पालते थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस की कार्रवाई (Jabalpur News)
– 5 विशेष टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू
– CCTV फुटेज के आधार पर पहचान और लोकेशन ट्रेस की जा रही
– आसपास के इलाकों में छापेमारी
पुलिस का कहना है कि विवाद की वजह मामूली लग रही है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही साफ होगा। आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा। घटना से ISBT क्षेत्र में दहशत है। लोग दिनदहाड़े ऐसी वारदात पर पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। जांच जारी है।