Jabalpur News : मध्यप्रदेश। जबलपुर के पनागर इलाके में सड़क बनाने के लिए बिजली का खंभा शिफ्ट करने के दौरान एक कर्मचारी को करंट लग गया। यह हादसा 10 अक्टूबर को रैपुरा क्षेत्र में हुआ, जहां पोल बदलने का काम चल रहा था।
क्या हुआ था ?
पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क निर्माण के लिए यह काम कराया था, लेकिन बिना बिजली विभाग को बताए और कर्मचारियों को सुरक्षा का सामान दिए ही काम चालू कर दिया गया। पेटी ठेकेदार नीरज दहायत और सुपरवाइजर ने उदित सिंह परस्ते से बिना तैयारी के लाइन काटने का काम करवाया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज :
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। पनागर थाने की पुलिस ने ठेकेदार नीरज दहायत और सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।