Mahakaushal Times

Jabalpur News : गांवों में तेंदुओं की दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jabalpur News : गांवों में तेंदुओं की दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jabalpur News : जबलपुर। शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में पिछले दो हफ्तों से तेंदुओं का आतंक है। इंद्राना, नयागांव, खमरिया, पिपरिया, सिहोरा और कटंगी क्षेत्र में 30 से ज्यादा तेंदुए घूम रहे हैं। ये न सिर्फ जंगल में बल्कि गांव के अंदर, मंदिर की छत पर और घरों के आसपास भी दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने सुनाई खौफनाक कहानियां (Jabalpur News)

इंद्राना के बेड़ीलाल चक्रवर्ती ने बताया कि, “शनिवार सुबह 9 बजे शौच के लिए गया था, लौटा तो देखा तेंदुए ने गाय मारकर आधा खा लिया। बकरियां चराने जाती हैं तो घात लगाकर हमला करता है। अब तक कई बकरियां-कुत्ते शिकार बना चुके हैं। लोग बता रहे हैं कि तेंदुआ रात में घर की छत पर, मंदिर में भी चढ़ जाता है।”

वन विभाग ने माना – संख्या बढ़ी है (Jabalpur News) :

DFO ऋषि मिश्रा ने कहा, “शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं का मूवमेंट बढ़ा है। अभी तक इंसान पर कोई हमला नहीं हुआ, सिर्फ मवेशी शिकार कर रहे हैं।” विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कहा गया है कि, जंगल में अकेले न जाएं। शाम को बच्चों-मवेशियों को घर के अंदर रखें। शिकार के बाद तेंदुआ लौटकर शव ले जाता है, इसलिए सावधानी बरतें।”

पिछले दिनों ही इंद्राना में एक तेंदुए ने गाय को मार डाला। सिहोरा-कटंगी में भी कई मवेशी शिकार हो चुके हैं। वन विभाग पिंजरा लगाने और मॉनिटरिंग बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर