Mahakaushal Tines

Jabalpur News : हिंदू संगठनों ने पकड़े संदिग्ध जमाती, पुलिस जांच में जुटी

Jabalpur News : हिंदू संगठनों ने पकड़े संदिग्ध जमाती

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पनागर क्षेत्र में रविवार को एक बड़ी घटना सामने आई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सात व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में रोककर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इन व्यक्तियों के पास दिल्ली के पते वाले आधार कार्ड मिले हैं, साथ ही बड़े बैग, एक साइकिल और धार्मिक पुस्तकें बरामद हुईं।

भाषा और व्यवहार भी असामान्य (Jabalpur News)

घटना पनागर थाना क्षेत्र के मौलाना वार्ड और गोशाला के पास की है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि कुछ लोग छिपकर इलाके में घुस रहे हैं और पठानी मोहल्ले की ओर जा रहे हैं। संदेह होने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका और पूछताछ की। विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री नितिन ठाकुर के अनुसार, ये लोग पीछे के रास्तों से प्रवेश कर रहे थे और पनागर में रुकने या किसी से मिलने का स्पष्ट कारण नहीं बता सके। उनकी भाषा और व्यवहार भी असामान्य लगा।

मस्जिद में दो दिन रुके थे (Jabalpur News)

पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली से झांसी और सागर होते हुए जबलपुर आए हैं। वे शहर के बाहर एक मस्जिद में दो दिन रुके थे और आगे पन्ना जाने की योजना थी। हालांकि, साइकिल की प्राप्ति और स्थानीय संपर्कों के बारे में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उनके बैगों में इस्लाम से जुड़ी किताबें और अन्य सामग्री मिली।

पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता इन सातों को थाने लेकर आए। प्रारंभिक जांच में पहचान पत्र, बैग, साइकिल और पुस्तकें मिली हैं। सभी दस्तावेजों की गहन सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें आने-जाने का उद्देश्य और संभावित गतिविधियां शामिल हैं। फिलहाल कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर