Mahakaushal Times

Jabalpur News : हनीट्रैप गैंग का खुलासा, मास्टरमाइंड युवती सहित 3 गिरफ्तार

Jabalpur News : हनीट्रैप गैंग का खुलासा, मास्टरमाइंड युवती सहित 3 गिरफ्तार

Jabalpur News : जबलपुर। लार्डगंज पुलिस ने इंस्टाग्राम हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ कर दिया। गैंग की सरगना नरसिंहपुर (करेली) की रागनी शर्मा पिछले तीन महीने से जबलपुर में किराए के मकान में रहकर शिकार तलाश रही थी। दो भाइयों को फंसाने के बाद 1 लाख रुपये की लूट की कोशिश की गई, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की भी कथित मिलीभगत सामने आई है।

कैसे चलता था गैंग? (Jabalpur News)

जानकारी के अनुसार, रागनी इंस्टाग्राम पर फर्जी ID से लड़कों से दोस्ती करती थी। अश्लील चैट के बाद किराए के कमरे पर बुलाती। बियर-सिगरेट-खाना ऑर्डर करवाकर पैसे का अंदाजा लगाती। इसके बाद लड़की के साथी विवेक तिवारी और साहिल बर्मन आते, मारपीट कर लड़कों से पैसे ऐंठते।

इस बार पकड़े गए (Jabalpur News)

दो भाइयों को कमरे में बुलाया गया। जैसे ही उन्होंने सामान ऑर्डर किया, विवेक-साहिल ने धावा बोल दिया। मारपीट कर 1 लाख रुपये की मांग की। तभी दो कांस्टेबल सचिन जैन और सिद्धार्थ पहुंचे। पीड़ितों का दावा – कांस्टेबल भी 1 लाख मांग रहे थे और चौकी प्रभारी को भी जानकारी थी।

पीड़ितों ने की ऊपर तक शिकायत (Jabalpur News)

जब थाने में भी दबाव बना तो दोनों भाइयों ने SP से सीधी शिकायत कर दी। SP सिद्धार्थ बहुगुणा ने तुरंत एक्शन लिया। रागनी शर्मा, विवेक तिवारी और साहिल बर्मन, तीनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं।कांस्टेबल सचिन जैन और सिद्धार्थ, लाइन अटैच कर लिए गए हैं। आरोपियों के मोबाइल-चैट जब्त कर लिए गए हैं। CSP कोतवाली रितेश कुमार शिव ने कहा, “गैंग का पूरा नेटवर्क खोलकर रख देंगे। पुलिसकर्मियों की संलिप्तता साबित हुई तो सबसे सख्त कार्रवाई होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर