Mahakaushal Tines

Jabalpur News : गारमेंट गोदाम में भीषण आग, 60-70 लाख का माल राख

Jabalpur News : गारमेंट गोदाम में भीषण आग

Jabalpur News : जबलपुर। शहर के सबसे व्यस्त इलाके मालवीय चौक के पास सतना बिल्डिंग में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक भीषण आग लग गई। क्लासिक गारमेंट के शोरूम और गोदाम में रखे कपड़ों-जूतों के भारी स्टॉक ने देखते ही देखते पूरी चार मंजिला इमारत को लपटों में लपेट लिया। काले धुएं का गुबार इतना घना था कि सैकड़ों मीटर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की जंग शुरू हुई। आग को पास की इमारतों तक न फैलने देने के लिए पूरे इलाके की बिजली काट दी गई। (Jabalpur News) घनी आबादी और भीड़भाड़ वाले मार्केट में अफरा-तफरी मच गई, लोग दुकानें छोड़कर भागने लगे।

नुकसान का प्रारंभिक आंकड़ा (Jabalpur News)

करीब 60 से 70 लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया। पूरी बिल्डिंग में रखा स्टॉक बर्बाद हो गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश चल रही है और जल्द ही स्थिति नियंत्रण में होगी। ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर