Jabalpur News : जबलपुर। बुधवार दोपहर भंवरताल कल्चरल स्ट्रीट पर हिंदूवादी संगठनों ने अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सुलभ शौचालय के बाहर पहुंचे और वहां “बाबर” के नाम वाले पोस्टर चिपका दिए। उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की खबरें आ रही हैं, जो हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ है। इसलिए विरोध स्वरूप यह कदम उठाया गया।
नई बाबरी मस्जिद बनाने का प्रयास निंदनीय (Jabalpur News):
हिंदूवादी नेता विकास खरे ने कहा, “बाबरी ढांचे को शहीद करने की सजा देश को नहीं दी जा सकती। पश्चिम बंगाल में नई बाबरी मस्जिद बनाने का प्रयास निंदनीय है। हम इसका हर जगह विरोध करेंगे।” प्रदर्शनकारियों ने “जय श्री राम” के नारे भी लगाए।
अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं (Jabalpur News):
सूचना मिलते ही ओमती थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पोस्टर हटवाए और लोगों को समझाकर शांत किया। अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। इलाके में तनाव का माहौल है। दोनों पक्षों से शांति की अपील की जा रही है।