Mahakaushal Times

Jabalpur News : रेंज रोवर ने खड़ी इको स्पोर्ट्स को मारी टक्कर, दोनों ड्राइवर मौके से फरार

Jabalpur News : रेंज रोवर ने खड़ी इको स्पोर्ट्स को मारी टक्कर

Jabalpur News : जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के बीटीआई तिराहे के पास बीती रात करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार रेंज रोवर (नंबर: DD 03 M 5549) ने सड़क किनारे खड़ी फोर्ड इको स्पोर्ट्स (नंबर: MP 20 CB 2025) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको स्पोर्ट्स कई फीट उछलकर पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन दोनों गाड़ियों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। (Jabalpur News) गश्ती दल जब पहुंचा तो दोनों कारें खाली मिलीं।

पुलिस का एक्शन (Jabalpur News)

एडिशनल SP अंजना तिवारी ने बताया कि, अभी तक किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। (Jabalpur News) आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोनों वाहनों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस को शक है कि रेंज रोवर चालक नशे में या तेज रफ्तार में था, इसलिए टक्कर के बाद डरकर भाग गया। इको स्पोर्ट्स मालिक भी शायद सो रहे होंगे या कहीं गए हुए थे। इको स्पोर्ट्स को क्रेन से सीधा कर सड़क किनारे रखवाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद दोनों चालकों के खिलाफ लापरवाही और हिट एंड रन की धाराओं में केस हो सकता है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर