Mahakaushal Times

Jabalpur News : सफाई व्यवस्था से नाराज पार्षदों का हंगामा, निगम जोन कार्यालय में ताले जड़े

Jabalpur News : सफाई व्यवस्था से नाराज पार्षदों का हंगामा, निगम जोन कार्यालय में ताले जड़े

Jabalpur News : जबलपुर। निगम की लापरवाही से तंग आकर पार्षदों ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। संभागीय जोन कार्यालय 15 का घेराव करने के बाद पार्षदों ने सांकेतिक रूप से विभागों में ताले जड़ दिए। आरोप है कि वार्डों में पिछले 6 महीने से गंदगी का अंबार लगा है, सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही आते हैं। बिजली व्यवस्था भी बदहाल है।

पार्षदों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में सफाई और बिजली की व्यवस्था सुधार नहीं की गई तो आमरण अनशन और अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की।

घेराव में कई वार्डों के पार्षद शामिल थे। उनका कहना था कि बार-बार शिकायत के बावजूद निगम ध्यान नहीं दे रहा। गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। निगम प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर यह पहला बड़ा प्रदर्शन है। पार्षदों का गुस्सा ठंडा होने की बजाय और भड़क सकता है। निगम पर अब कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर