Mahakaushal Tines

Jabalpur News : दिनदहाड़े रेत कारोबारी चिंटू ठाकुर की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश का शक

Jabalpur News : दिनदहाड़े रेत कारोबारी चिंटू ठाकुर की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश का शक

Jabalpur News : जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बेखौफ बदमाशों ने रेत कारोबारी चिंटू ठाकुर (उम्र करीब 38 वर्ष) को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना इतनी तेजी से हुई कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चिंटू अपने साथियों के साथ सिहोरा-कटनी रोड पर खड़ा था। तभी बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ 4-5 गोलियां दागीं। (Jabalpur News) गोली सीने और सिर में लगी, मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर बाइक से भाग निकले।

खनन माफिया की रंजिश का शक (Jabalpur News)

चिंटू ठाकुर लंबे समय से रेत खनन के कारोबार से जुड़ा था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह हत्या खनन माफिया के आपसी विवाद का नतीजा हो सकती है। पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में रेत ठेकों को लेकर कई बार तनाव की खबरें आई थीं। सिहोरा TI और FSL टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। SP सिद्धार्थ बहुगुणा ने कई टीमों को लगाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना से पूरे इलाके में दहशत है। व्यापारी और रेत कारोबारी संगठनों ने तुरंत गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर