Mahakaushal Times

Jabalpur News : फ्री मिठाई न देने पर काट दीं उंगलियां, दुकानदार पर ताबड़तोड़ हमला

Jabalpur News : फ्री मिठाई न देने पर काट दीं उंगलियां

Jabalpur News : जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के स्लॉटर हाउस गेट नंबर-3 के पास 25 नवंबर दोपहर करीब 1 बजे उस वक्त खौफनाक मंजर बन गया जब तीन बदमाशों ने सिर्फ “फ्री में मिठाई नहीं देने” के गुस्से में दुकानदार मोहम्मद तोहिद पर फरसा और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। तोहिद ने हाथ से बचाव करने की कोशिश की तो दोनों हाथों की चार उंगलियां कटकर अलग हो गईं। पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई।

क्या था पूरा मामला? (Jabalpur News)

आरोपी जग्गा, रमजान और राजा पिछले एक महीने से रोज दुकान पर आते थे। हाथ से मिठाई उठाते और बिना पैसे दिए चले जाते थे। तोहिद ने कई बार मना किया, लेकिन वे गाली-गलौज कर चले जाते। 25 नवंबर को फिर मिठाई मांगी, मना करने पर गुस्सा होकर गए। वे थोड़ी देर बाद फरसा-डंडा लेकर लौटे और ताबड़तोड़ वार कर दिए।
तोहिद खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोग दहशत में भागे। किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी सर्जरी हुई। अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिवार का एकमात्र सहारा था दुकान (Jabalpur News)

तोहिद ने बताया कि छोटी-सी मिठाई की दुकान से ही पूरा परिवार चलता है। रोज का नुकसान होने से पहले चुप था, लेकिन जब हद हो गई तो मना किया। बदले में यह खौफनाक हमला हो गया। परिवार अब दहशत में है।

पुलिस का एक्शन (Jabalpur News)

हनुमानताल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 307 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। थाना प्रभारी धीरज राज ने कहा – “टीम लगा दी गई है, जल्द ही तीनों को पकड़ लिया जाएगा।” लेकिन 8 दिन बीत जाने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से इलाके में दहशत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर