Mahakaushal Times

Jabalpur News : ट्रेन में साथी ने 51 चाकू के वार से की युवक की हत्या, आरोपी फरार

MP Crime News

Jabalpur News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक चलती ट्रेन में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने एक के बाद एक 51 वार किए। घटना के बाद वह भाग निकला। जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गोविंद ने चाकू निकालकर शैलेंद्र पर 51 बार वार कर दिए –

31 साल के शैलेंद्र हार्डिया धनबाद-उधना स्पेशल ट्रेन से नर्मदापुरम लौट रहे थे। वे सतना में पेशी पर गए थे। वहां उनके साथी गोविंद से झगड़ा हो गया। फिर दोनों ट्रेन में चढ़े। गोसलपुर के पास फिर विवाद बढ़ा। गोविंद ने चाकू निकालकर शैलेंद्र पर 51 बार वार कर दिए और फरार हो गया।

जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी –

ट्रेन जबलपुर स्टेशन पहुंची तो घायल शैलेंद्र को उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर