Mahakaushal Times

Jabalpur RSS Meeting : जबलपुर में RSS की अहम बैठक शुरू, मोहन भागवत देंगे भविष्य की दिशा

Jabalpur RSS Meeting : जबलपुर में RSS की अहम बैठक शुरू

Jabalpur RSS Meeting : मध्यप्रदेश। जबलपुर के विजयनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक 30 अक्टूबर से शुरू हो गई। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत देशभर से 407 मुख्य कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। यह बैठक अगले साल के कार्यक्रम तय करेगी। भागवत कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब भी देंगे। चर्चा में संघ को घर-घर तक कैसे पहुंचाया जाए, इस पर फोकस रहेगा।

बैठक 1 नवंबर तक चलेगी। 5 एकड़ के प्रांगण में डोम हॉल बनाए गए हैं। गुरुवार सुबह नौ बजे भागवत ने भारत माता के चित्र पर फूल चढ़ाकर शुभारंभ किया। मंच पर सिर्फ संघ प्रमुख व सह-कार्यवाहक बैठे, बाकी व्यवस्था नीचे की गई। देश के हर कोने से आए सदस्यों के साथ यह बैठक संघ की रणनीति पर मंथन का मौका बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर