Mahakaushal Tines

Kanha Tiger Reserve : तीन बाघों की मौत के बाद जांच में जुटा प्रबंधन

Kanha Tiger Reserve

Kanha Tiger Reserve : मध्यप्रदेश। कान्हा टाइगर रिजर्व से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साथ तीन बाघों की मौत हो गई। इनमें दो शावक और एक वयस्क बाघ है। मामले की जानकारी सामने आने पर प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी। हालाँकि मौत की वजह आपसी संघर्ष बताया जा रहा है लेकिन मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

हाथी गश्ती दल ने इस मामले की जानकारी दी थी। जिसके अनुसार रिजर्व के मुक्की रेंज के मवाला क्षेत्र में 10 साल के नर बाघ ने दूसरे बाघ को मार दिया था। इसके अलावा मुक्की रेंज में ही 1 से 2 माह के 2 मादा बाघ शावक का शव मिला। इनके शरीर पर चोट के निशान थे जिससे यह मामला आपसे संघर्ष का लग रहा है। तीनों बाघों के शव जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच के बाद मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों के बीच संघर्ष की यह बड़ी घटना बताई जा रही है। प्रोटोकॉल के तहत बाघों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल प्रबंधन मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर