Mahakaushal Tines

Katni News : दलित युवक पर बर्बर अत्याचार, पिटाई के बाद मुंह पर पेशाब

Katni News : दलित युवक पर बर्बर अत्याचार

Katni News : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दलित युवक के साथ अमानवीय घटना ने सनसनी फैला दी। स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र के मटवारा गांव में अवैध खनन का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। ऊपर से उसके मुंह पर पेशाब कर दी, जिससे इंसानियत शरमसार हो गई।

रकारी जमीन की अवैध कटाई –

पीड़ित राजकुमार चौधरी (36) ने एसपी कटनी को शिकायत में बताया कि 13 अक्टूबर 2025 की शाम को उसके खेत के पास रमगढ़ा पहाड़ी पर सरकारी जमीन की अवैध कटाई हो रही थी। विरोध करने पर राम बिहारी हल्दकार ने जाति की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

राजकुमार के मुंह पर पेशाब –

घर लौटते समय मुक्तिधाम के पास सरपंच रामानुज पाण्डेय, उनके बेटे पवन पाण्डेय, भतीजे सतीश पाण्डेय और साथियों ने रास्ता रोका। सबने मिलकर लात-घूंसे और लोहे की रॉड से हमला किया। पवन ने तो राजकुमार के मुंह पर पेशाब कर दी। बीच-बचाव करने आई मां मुन्नी बाई को बाल खींचे और जाति की गालियां दीं। आरोपियों ने धमकी दी कि शिकायत की तो मारकर दफना देंगे।

राजनीतिक दबाव से थाने में रिपोर्ट न लिखी –

गंभीर घायल राजकुमार को कटनी जिला अस्पताल में तीन दिन भर्ती रखा। दबंगों के डर और राजनीतिक दबाव से थाने में रिपोर्ट न लिखी। इलाज के बाद मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय मांगा।

राजकुमार का कहना है कि आरोपी गांव में घुसने नहीं दे रहे और जान मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की। एएसपी संतोष डेहरिया ने जांच शुरू होने की बात कही। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सब बिंदुओं की तफ्तीश कर रही है। पीड़ित को न्याय का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर