Mahakaushal Tines

Katni News : रोजगार सहायक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, ये थी आत्महत्या की वजह

Katni News : रोजगार सहायक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, ये थी आत्महत्या की वजह

Katni News : कटनी, मध्यप्रदेश। सिलौंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक रूपेंद्र सिंह (38 वर्ष, निवासी सुंतरा) ने सोमवार को जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने मर्ग-पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उमरिया पान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

मानदेय न मिलने से घर चलाना मुश्किल (Katni News)

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रूपेंद्र पिछले तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने से काफी परेशान था। ऊपर से SIR (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण) का भारी काम और दबाव था। मानदेय न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो रहा था। परिजनों का दावा है कि आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

वहीं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया रूपेंद्र शराब पीने का आदी था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

रोजगार सहायकों ने आत्महत्या की कोशिश की (Katni News)

यह घटना जिले में रोजगार सहायकों की लगातार हो रही परेशानियों को उजागर करती है। पिछले कुछ दिनों में SIR के दबाव और मानदेय में देरी की वजह से कई रोजगार सहायकों ने आत्महत्या की कोशिश की है या मानसिक तनाव की शिकायत की है। परिजनों ने सरकार से तुरंत मानदेय जारी करने और SIR का काम कम करने की मांग की है। क्षेत्र में मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर