Katni News : कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के मुंहास गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। 45 वर्षीय किसान वीरन उर्फ बल्लू खेत में मोटर-पंप से सिंचाई कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। आसपास काम कर रहे अन्य किसानों ने चीख सुनकर दौड़े, लेकिन तब तक वीरन की मौत हो चुकी थी।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया (Katni News)
ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और शव को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रीठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वीरन उर्फ बल्लू परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से घर में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर है। (Katni News) बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में मोटर-पंप में शॉर्ट सर्किट या लीकेज को वजह बता रही है। परिजनों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच जारी है।