Mahakaushal Tines

Katni News : मवेशियों को शिकार बना रहा तेंदुआ, गश्त पर निकलीं वन विभाग की टीम

Katni News

Katni News : मध्यप्रदेश। कटनी के बड़वारा वन परिक्षेत्र में एक तेन्दुऐं ने आतंक मचा रखा है। जानकारी के अनुसार यहां के ग्रामीण इस तेंदुए से बेहद परेशान है। तेंदुए ने गांव के मवेशियों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को तेंदुए ने एक बैल का शिकार किया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन अमले को सूचना दी।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि, तेंदुए द्वारा रात को शिकार किया जाता है। सुबह वह घने जंगल में चिप जाता है। विलायत कलां गांव में ग्रामीण इस समय डर के साए हैं। कोई भी रात के समय घर से बाहर नहीं निकलता।

वन विभाग की टीम विलायत कलां, धनवारा, ठूठिया और सलैया गांवों में गश्त कर रही है। डीएफओ गौरव शर्मा द्वारा ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने की हिदायत दी है। विभाग की प्राथमिकता तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ना है। वन विभाग ने ग्रामीणों से तेंदुए की गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर