Katni News : कटनी। आयकर विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन कारोबारियों जगदीश पटेल-संतोष पटेल और BJP नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आरोप आयकर चोरी और अवैध लेन-देन से जुड़े हैं।
सबसे दिलचस्प बात – विभाग की टीम अपनी गाड़ियों पर “स्वच्छता अभियान” के स्टीकर लगाकर पहुंची, ताकि किसी को शक न हो। घरों, ऑफिसों और होटलों में दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड्स और कैश की सघन तलाशी चल रही है।
किन ठिकानों पर पड़ी रेड? (Katni News)
– जगदीश पटेल और संतोष पटेल (खनन कारोबारी) के घर-ऑफिस
– अशोक विश्वकर्मा (BJP नेता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष) के ठिकाने
पुलिस सुरक्षा में चल रही कार्रवाई में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक करोड़ों की टैक्स चोरी और हवाला लेन-देन का शक है। जांच पूरी होने पर बड़ा खुलासा हो सकता है। खनन माफिया पर लगातार सख्ती के बीच यह रेड चर्चा का विषय बनी हुई है।