Mahakaushal Times

Katni News : बदमाशों ने उखाड़ा ATM, 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

Katni News : बदमाशों ने उखाड़ा ATM, 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

Katni News : कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सात नकाबपोश बदमाशों ने महज 15 मिनट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का पूरा ATM उखाड़ लिया और 11.35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह ATM थाने से चंद कदम दूर था, फिर भी न पुलिस की गश्त दिखी, न कोई रोकटोक हुई। बदमाश SP ऑफिस, कलेक्ट्रेट और पुलिस चौकी के सामने से गुजरे और बायपास होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर में ATM दूसरे वाहन में शिफ्ट कर आराम से निकल गए।

कैसे दिया चकमा? (Katni News)

– पहले कुठला के पन्ना नाका से लोडर चोरी किया
– उसी लोडर से ATM उखाड़ा
– ट्रांसपोर्ट नगर में दूसरी गाड़ी में डाला और फरार

पुलिस अब CCTV और टोल नाकों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन 36 घंटे बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं। थाना प्रभारी संजय दुबे का दावा है कि गैंग UP या हरियाणा की हो सकती है। SP अभिनय विश्वकर्मा ने कई टीमें गठित की हैं और जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।

एक दिन पहले जबलपुर में भी ठीक यही तरीके से ATM लूटा गया था, लेकिन कटनी पुलिस ने कोई सतर्कता नहीं बरती। (Katni News) इलाके में लोग गुस्से में हैं – “थाने के सामने ATM ही सुरक्षित नहीं, तो हम क्या करें?” पिछले कुछ सालों में कटनी चोरी-लूट और डकैती के लिए “सेफ जोन” बनता जा रहा है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल गहरे हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर