Katni News : कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को गति देने के लिए कटनी में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। कल 25 नवंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक पूरे एक महीने चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉ. एल मुरुगन दोपहर 1 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल मैदान (फॉरेस्टर ग्राउंड) में करेंगे।
मुख्य अतिथि के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे (Katni News) :
– मध्यप्रदेश परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
– खजुराहो सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा
– वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार
– विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक
– मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल
– बहोरीबंद विधायक प्रणय पाण्डे
जिला प्रशासन ने फॉरेस्टर ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया है। मैदान की साज-सज्जा, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था और खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं अंतिम चरण में हैं। आयोजन में जिले के हजारों युवा विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। (Katni News)
सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता लाना है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह आयोजन कटनी के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। कल उद्घाटन समारोह में भारी भीड़ की उम्मीद है। प्रशासन ने आम जनता से भी इसमें शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।