Mahakaushal Times

Katni News : नई नगर परिषद के 15 वार्डों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं पर, भारत की पहली ऐसी परिषद

Katni News : नई नगर परिषद के 15 वार्डों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं पर

Katni News : कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में नवगठित नगर परिषद (उमरिया पान, बम्हनी, पचपेढ़ी और बरोदा ग्राम पंचायतों को मिलाकर) ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके सभी 15 वार्डों के नाम परमवीर चक्र विजेता शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर SDM निधि गौतम ने इसका प्रकाशन जारी किया। यह संभवतः देश की पहली नगर परिषद होगी जहां सभी वार्ड जाति-धर्म या राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ राष्ट्र के वीर सपूतों को समर्पित होंगे।

प्रस्तावित नाम (Katni News)

शहीद पीरू सिंह, धन सिंह थापा, होशियार सिंह, विक्रम बत्रा, अब्दुल हमीद, सोमनाथ शर्मा, शैतान सिंह, जोगिंदर सिंह, मनोज कुमार पांडे, रामस्वामी परमेश्वर, राम राघोबा राणे, अरुण खेत्रपाल, अल्बर्ट इक्का, गुरबचन सिंह सलारिया और करम सिंह।

यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2023 में अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं पर करने की तर्ज पर लिया गया है।

9 साल बाद गठन, बड़ा फायदा (Katni News)

2016 में तत्कालीन CM शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी। अब चार ग्राम पंचायतों को मिलाकर नगर परिषद बन रही है। सबसे बड़ा लाभ – तहसील स्तर पर फायर ब्रिगेड सुविधा मिलेगी। पहले आगजनी में जिला मुख्यालय से दमकल आने में देरी से भारी नुकसान होता था।

SDM निधि गौतम ने कहा, “प्रकाशन जारी हो चुका है। नागरिक एक सप्ताह में सुझाव या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।” यह फैसला राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का अनोखा उदाहरण है। इलाके में लोगों ने इसे सराहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर