Mahakaushal Times

Katni News : “साहब, मैं जिंदा हूं…मरकर दिखाऊं”, किसान की भावुक अपील वायरल

Katni News : "साहब, मैं जिंदा हूं...मरकर दिखाऊं", किसान की भावुक अपील वायरल

Katni News : कटनी। कलेक्ट्रेट में उस वक्त भावुक दृश्य देखने को मिला जब रीठी तहसील के गुरजीकला गांव निवासी किसान रामभरण विश्वकर्मा कलेक्टर आशीष तिवारी के सामने पहुंचे और बोले – “साहब, मैं जीवित हूं… कहिए तो मरकर दिखाऊं।” किसान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किसान की फरियाद (Katni News):

रामभरण ने आरोप लगाया कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है, जिसके कारण वे समर्थन मूल्य पर 250 क्विंटल धान नहीं बेच पा रहे हैं। उन्होंने पंजीयन कराया था, लेकिन ग्राम पंचायत रोजगार सहायक की लापरवाही से समग्र आईडी में गड़बड़ी हो गई।

कलेक्टर की जांच में खुलासा (Katni News)

कलेक्टर आशीष तिवारी ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच कराई। जांच में पता चला कि रामभरण को व्यक्तिगत रूप से मृत घोषित नहीं किया गया है। गड़बड़ी उनकी अपनी थी – उन्होंने धान का पंजीयन अपने नाम पर नहीं, बल्कि अपने दादा रामनाथ बढ़ई के नाम पर कराया था। रिकॉर्ड में रामनाथ बढ़ई की मौत हो चुकी है, इसलिए पंजीयन रिजेक्ट हो गया।

कलेक्टर ने किसान को समझाया और सही नाम से नया पंजीयन कराने के निर्देश दिए। अब किसान की समस्या जल्द हल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर