Katni News : कटनी। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान कालाबाजारी रोकने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्ती रंग ला रही है। मंगलवार शाम बहोरीबंद अनुभाग के धरवारा और बाकल गांव में संयुक्त जांच दल ने चार ठिकानों पर छापेमारी की। कुल 1,981 क्विंटल धान का स्टॉक चेक किया गया, जिसमें से बाकल मेन रोड पर आदर्श जैन के गोदाम से 620 बोरी (248 क्विंटल) धान जब्त कर लिया गया। आदर्श जैन कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।
अन्य ठिकानों पर भी सत्यापन (Katni News)
– संतोष कुमार लाल बिहारी यादव (धरवारा): 1,633 बोरी – 653 क्विंटल
– प्रमोद कुमार रूपचंद जैन (बाकल): 662 बोरी – 271.42 क्विंटल
– यशवंत राय (बाकल): 2,072 बोरी – 808 क्विंटल
सभी को कलेक्टर के 20 जनवरी तक धान निकासी पर रोक के आदेश से अवगत कराया गया। (Katni News) जांच दल में SDM राकेश चौरसिया, नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, सहायक आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
कलेक्टर तिवारी ने साफ कहा है कि समर्थन मूल्य की धान को बाहर भेजकर कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मंडी अधिनियम के तहत जब्ती, जुर्माना और FIR की कार्रवाई होगी। पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर इसी तरह की कार्रवाई हो चुकी है। जिले में धान उपार्जन जोरों पर है और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है।