Katni News : कटनी के एन.के.जे. स्थित सीएनडब्ल्यू आरओएच (C&W ROH) डिपो में गुरुवार को सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने काम बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीनियर डीएमई पुष्पेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए – मानसिक प्रताड़ना, दुर्व्यवहार और वैध कारणों पर भी छुट्टी न देना। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
मुख्य मांग – सीनियर डीएमई को हटाओ (Katni News)
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक पुष्पेंद्र सिंह को पद से नहीं हटाया जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। यूनियन सदस्यों ने कहा, “हम नियमानुसार काम करने को तैयार हैं, लेकिन व्यक्तिगत द्वेष और प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं करेंगे। आपातकालीन स्थिति में भी छुट्टी नहीं मिल रही।”
कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे (Katni News)
प्रदर्शन के कारण डिपो का महत्वपूर्ण मेंटेनेंस कार्य पूरी तरह ठप हो गया। रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे। परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। आगे की कार्रवाई पर नजर है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।