Mahakaushal Times

Khajuraho Airport : खजुराहो एयरपोर्ट पर CISF के ASI ने वॉच टावर में फांसी लगाकर दी जान

Khajuraho Airport : खजुराहो एयरपोर्ट पर CISF के ASI ने वॉच टावर में फांसी लगाकर दी जान

Khajuraho Airport : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले स्थित खजुराहो से एक दुखद घटना सामने आई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने बल के अधिकारियों में खलबली मचा दी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल जांच जारी है।

घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब खजुराहो एयरपोर्ट (Khajuraho Airport) के वॉच टावर के अंदर 53 वर्षीय दुर्गा प्रसाद नगवंशी ने यह कदम उठाया। छिंदवाड़ा निवासी नगवंशी CISF में ASI के रूप में कार्यरत थे और उस समय ड्यूटी पर थे।

(Khajuraho Airport)ने शव को अपने कब्जे में लेकर राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। खजुराहो थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम (CFL) और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर