Mahakaushal Times

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा खास


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम गोल्फ सिटी स्थित होटल सेंट्रम में होगा, जिसमें देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस भव्य रिसेप्शन में करीब 600 से अधिक मेहमानों के आने का अनुमान है। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए होटल में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

ये दिग्गज होंगे शामिल
क्रिकेट जगत से रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रविन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह समेत कई खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक हस्तियों में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और जय शाह के आने की भी संभावना है। बता दें कि कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ शाही अंदाज में शादी की थी। यह शादी राजपूताना थीम पर हुई थी, जिसमें कई खास मेहमान शामिल हुए थे।

वेज मेन्यू में सैकड़ों डिशेज
रिसेप्शन में मेहमानों के लिए खास वेज मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें सैकड़ों तरह के व्यंजन शामिल हैं। साथ ही अलग-अलग तरह के स्नैक्स और ड्रिंक्स की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मेहमानों को शानदार अनुभव मिल सके। VIP मेहमानों को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर होटल की सुरक्षा तक हर चीज पर खास ध्यान दिया जा रहा है। यह ग्रैंड रिसेप्शन सिर्फ एक शादी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लखनऊ के लिए भी एक बड़ा इवेंट माना जा रहा है, जिसमें क्रिकेट, राजनीति और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर