Mahakaushal Times

Ladli Behna Yojana : दिवाली के बाद भी मालामाल होंगी एमपी की लाड़ली बहना, मोहन यादव निभाएंगे वादा

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महिलाओं के खातों में हाल ही में 29वीं किस्त पहुंची थी। लेकिन इसी महीने एक बार और महिलाओं के खतों में पैसे आएंगे।

12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने श्योपुर से 12.6 करोड़ महिलाओं को 1541 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। हर लाभार्थी के अकाउंट में 1250 रुपये आए। हालांकि, महिलाएं 1500 रुपये का इंतजार कर रही थीं।

योजना में रकम बढ़कर 1500 रुपये मासिक हो गई –

खबरों के अनुसार, दिवाली के बाद भाई दूज पर 250 रुपये का शगुन गिफ्ट मिलेगा। यानी अक्टूबर में दो बार पैसे ट्रांसफर होंगे। मुख्यमंत्री ने पहले ही इसकी पुष्टि की है। इस बार योजना में रकम बढ़कर 1500 रुपये मासिक हो गई। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भाई दूज से ही 1250 की जगह 1500 रुपये मिलेंगे। अब हर महीने यही राशि पहुंचेगी।

अगस्त में भी महिलाओं को मिली थी बढ़ी हुई राशि –

अगस्त में भी 1500 रुपये आए थे। इसमें 1250 बेस अमाउंट और राखी गिफ्ट के रूप में 250 अतिरिक्त थे। अक्टूबर में फिर बढ़ोतरी होगी। 29वीं किस्त रविवार को श्योपुर से जारी हुई। सीएम ने वहां 98.87 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। योजना की शुरुआत 1000 रुपये मासिक से हुई। बाद में इसे 1250 कर दिया। मुख्यमंत्री ने वादा किया कि 2028 तक यह 3000 रुपये हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर