Mahakaushal Tines

Ladli Behna Yojana : इंतजार खत्म, 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में आई 1500 रुपये की 31वीं किस्त

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 9 दिसंबर 2025 एक खुशी भरा दिन साबित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राजनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी की। इसके साथ ही राज्य की 1.26 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1,500-1,500 रुपये की राशि पहुंच गई। सरकार ने इस किस्त के लिए कुल 1,857 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

योजना की मासिक राशि को हाल ही में 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने का फैसला लिया गया था, जो महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। (Ladli Behna Yojana) यह योजना विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं (21-60 वर्ष) को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाई जा रही है। अविवाहित महिलाएं अभी पात्र नहीं हैं।

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Ladli Behna Yojana)

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम है। हमारा लक्ष्य है कि हर लाड़ली बहन आत्मनिर्भर बने।” किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से आधार लिंक्ड खाते में गई है।

योजना से जुड़ी कोई समस्या हो तो टोल-फ्री नंबर 181 पर संपर्क करें। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने का बड़ा कदम है, और किस्त आने से लाखों घरों में खुशी का माहौल है। अगर आप पात्र हैं लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं किया, तो नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर