MP News Lokayukta Raid : मध्यप्रदेश में दीपावली से ठीक पहले लोकायुक्त ने तड़के सुबह रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर दबिश दी। इंदौर और ग्वालियर में लोकायुक्त के वरिष्ठ अधिकारी दस्तावेजों की तलाशी ले रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। अभी जांच चल रही है।
टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है :
बुधवार सुबह लोकायुक्त की टीम रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के घरों पर पहुंच गई। इंदौर के पलासिया इलाके के फ्लैट और ग्वालियर के विवेक नगर स्थित कान्ति कुन्ज मकान पर छापा मारा गया। टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। धर्मेंद्र सिंह भदौरिया इंदौर के सहायक जिला आबकारी अधिकारी थे और एक महीने पहले ही रिटायर हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, छापेमारी में भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद हुई है। लोकायुक्त टीम फिलहाल तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों की जांच कर रही है।