Mahakaushal Tines

Lokayukta Raid : आदिम जाति सोसायटी प्रबंधक के घर-फार्महाउस पर छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Lokayukta Raid : आदिम जाति सोसायटी प्रबंधक के घर-फार्महाउस पर छापा

Lokayukta Raid : धार। मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार तड़के सुबह साढ़े पांच बजे धार जिले में धावा बोल दिया। आदिम जाति सहकारी सोसायटी के प्रबंधक गोवर्धनलाल मारू के घर, दफ्तर और फार्महाउस पर एक साथ छापेमारी की गई। इंदौर लोकायुक्त की 18 गाड़ियों में सवार 65 से अधिक कर्मचारियों की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी।

लोकायुक्त DSP सुनील तालान के नेतृत्व में चल रही तलाशी में अब तक (Lokayukta Raid):

– 2.11 लाख रुपये नकद
– 15 लाख रुपये का सोना
– 1 लाख रुपये की चांदी
– 4 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद

जबकि प्रबंधक की वैध आय का अनुमान सिर्फ 1.20 करोड़ रुपये के आसपास है। यानी करीब 2.80 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का अभी तक खुलासा हुआ है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है, और आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। (Lokayukta Raid)

तलाशी पूरी होने के बाद FIR दर्ज की जाएगी (Lokayukta Raid):

लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक शिकायत मिली थी कि प्रबंधक ने आदिम जाति सहकारी सोसायटी में पद का दुरुपयोग कर भारी संपत्ति बनाई है। कई फार्महाउस, जमीनें और लग्जरी गाड़ियों के कागजात भी मिले हैं। पूरी टीम दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी है। तलाशी पूरी होने के बाद FIR दर्ज की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर