Mahakaushal Times

पेट्रोल महंगाई में मध्यप्रदेश चौथे नंबर पर: भोपाल में ₹106.52 प्रति लीटर, पड़ोसी राज्यों में 11 रुपए सस्ता

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मध्य प्रदेश में पेट्रोल भरवाना अब देश के अधिकांश राज्यों की तुलना में काफी महंगा हो गया है। राज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सोमवार को पेश किए गए ताजा आंकड़ों 11 मार्च 2026 तक के अनुसार, मध्यप्रदेश देश का चौथा ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल की कीमतें सबसे अधिक हैं। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत ₹106.52 प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

एमपी के पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल की कीमतें काफी कम हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और गुजरात की राजधानी गांधीनगर में ₹94.70 प्रति लीटर बिक रहा है। यानी मध्यप्रदेश के मुकाबले इन राज्यों में पेट्रोल लगभग 11 रुपए सस्ता है।

अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना करें तो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ₹99.44, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ₹103.54 और राजस्थान में ₹104.72 प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। इस अंतर का मुख्य कारण पेट्रोल और डीजल की अंतिम बिक्री कीमतों में शामिल केंद्र सरकार का उत्पाद शुल्क और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए वैट हैं। इसके अलावा, राज्यों में माल ढुलाई दरों और अन्य स्थानीय शुल्कों में भिन्नता भी कीमतों में बड़ा अंतर पैदा करती है।

पेट्रोलियम राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि आम जनता की मांग के बावजूद फिलहाल पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी GST में शामिल करने की योजना टल गई है। जीएसटी परिषद ने इस पर विचार किया, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। डीजल की बात करें तो मध्यप्रदेश महंगे डीजल वाले राज्यों की सूची में 7वें स्थान पर है। यह स्थिति आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का कारण बन रही है और वाहन चालकों की जेब पर असर डाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर