Mahakaushal Tines

Mandla News : जंगल में मिला गर्भवती महिला का शव, 4-5 महीने का भ्रूण भी बरामद

Mandla News : जंगल में मिला गर्भवती महिला का शव

Mandla News : मंडला। घुघरी थाना क्षेत्र की सलवाह चौकी अंतर्गत तबलपानी (धवल पानी) गांव के जंगल में सोमवार सुबह ग्रामीणों को एक 25-27 साल की अज्ञात महिला का शव मिला। सबसे दिल दहला देने वाली बात यह कि शव से महज 15-20 फीट दूर 4 से 5 महीने का भ्रूण भी पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया। महिला का शव और भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया गया। दोनों को पोस्टमॉर्टम के लिए मंडला जिला अस्पताल भेजा गया है। महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस को कई गंभीर आशंकाएं (Mandla News)

महिला की हत्या कर भ्रूण बाहर निकाला गया। अवैध संबंध के बाद जबरन गर्भपात और फिर हत्या का शक है। भ्रूण को छिपाने के चक्कर में महिला की जान गई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC 302 (हत्या), 201, 312 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच चुकी है। (Mandla News) आसपास के गांवों में लापता युवतियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पूरा तबलपानी और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की अफवाहें उड़ा रहे हैं। SP ने विशेष टीम गठित कर 48 घंटे में मामले को सुलझाने का दावा किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल जांच तेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर