Mandla News : मंडला, मध्यप्रदेश। प्रदेश में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना मध्यप्रदेश के मंडला जिले की है, जहाँ नेशनल हाईवे 30 पर एक अनियंत्रित ट्रक के पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा अंजनिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अहमदपुर चौराहा पर देर रात लगभग 1:00 बजे हुआ।
टक्कर मारकर पलटा सरिया लदा ट्रक (Mandla News)
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर की तरफ से जबलपुर जा रहा सरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहले से खराब खड़े मटर से लदे ट्रक से टकराया। टक्कर के बाद ट्रक अहमदपुर रोड पर जाकर पलट गया।
इस भीषण दुर्घटना में, पिकअप वाहन के पास खड़े एक ढाबा संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, ट्रक में सवार एक बालक और पिकअप के एक व्यक्ति के शव को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। (Mandla News) हादसे के बाद सरिया लदे ट्रक का चालक मौके से भाग निकला।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक राजगढ़ का और पिकअप वाहन जबलपुर का था।
मृतकों की पहचान (Mandla News) :
- शीतल गुप्ता (ढाबा संचालक, निवासी अंजनिया)
- एक बालक (ट्रक सवार, पहचान नहीं हो सकी)
- एक व्यक्ति (पिकअप हेल्पर, पहचान नहीं हो सकी)