MP Accident News :मध्यप्रदेश। एमपी के पन्ना में 30 सितम्बर को बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि, हादसा पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत हुआ। एक ही परिवार के 6 सदस्य दो बाइक में सवार होकर पन्ना से बड़ी देवन मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।
नवरात्र के अंतिम दिन होने के चलते यहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है। दर्शन करके जब पूरा परिवार वापस लौट रहा था तभी छतरपुर की एक टूरिस्ट बस एमपी 16 P 0273 से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल में फ़ोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों में लाल करण उम्र 19 वर्ष और दो सगी बहनें अनारकली आदिवासी पिता रणधीर आदिवासी उम्र 10 वर्ष और अंजलि आदिवासी पिता रणधीर आदिवासी उम्र 13 शामिल हैं।