Mahakaushal Times

MP Accident News : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में सड़क हादसा, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

MP News

MP Accident News : मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है। राजगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा आगरा-बॉम्बे रोड पर करनवास के पास हुआ। इंदौर से दिल्ली जा रही हंस ट्रेवल्स की बस देर रात प्याज से भरे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

घायलों में बस के तीन स्टाफ सदस्य भी शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत ब्यावरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHYA PRADESH WEATHER

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर